Home राज्य उत्तरप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Jul 16, 2021

संवाददाता मनोज तिवारी
रीडर टाइम्स न्यूज़
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित प्रदेश स्तर पर तहसीलों में होने वाला धरना प्रदर्शन को सत्ता पक्ष की आड़ में प्रशासन ने रोक दिया। बिसवां विधानसभा में पुरैनी सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक निर्मल वर्मा व पूर्व विधायक सेवता महेंद्र सिंह झींन बाबू,काजी टोला में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी व पूर्व विधानसभा सपा प्रत्याशी अफजाल कौसर ने अलग-अलग ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा को सौंपा।सभी जगहों पर सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए उत्साहित दिखे।

और प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ सभी धरना प्रदर्शन करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। विदित हो कि प्रदेश में भाजपा द्वारा जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में की गई धांधली व दबंगई महिलाओं के साथ अभद्रता, बढ़ती महंगाई,ध्वस्त कानून व देश मे हो रही लोकतंत्र की हत्या के विरोध में सपा धरना प्रदर्शन कर रही थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ,मौलाना अनवार हुसैन कादिरी,शब्बीर खां,पूर्व ब्लाक प्रमुख देवी शंकर बाजपेयी,अमर ज्योति शुक्ल, उमर अंसारी एडवोकेट ,आदर्श वैश्य , जाहिद अली , इम्तियाज अली , राकेश जोशी , रिंकल जोशी , दुर्गेश त्रिपाठी,बदर हयात खान ,चंद खान ,मोईन मुखिया ,अतीक घोषी , सचिन सिंह , शुभकरन यादव , सहित काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।